लाॅकडाउन में आप भी खेलते हैं लूडो तो हो जाए सावधान, हो सकती है जेल..!

 


 न्यूजडेस्क। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगे लाॅकडाउन में लोगों ने टाइम काटने के लिए लूडो और सांप सीढ़ी जैसे खैल लोगों के पहली पसंद बन गए हैं। आज सबसे ज्यादा इन खेलों को लोग मोबाइल पर खेलना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह पसंद जो आपके लिए महज एक खेल है वो आपको बड़ी परेशानियों में भी डाल सकता है। जी हां ये खेल अब धीरे धीरे सट्टा बनते जा रहा है। जिसके लिए आपको जेल तक हो सकती है। इस खेल के लिए पहले तो आपको सोशल मीडिया के जरीए ग्रुप में एड कर लिया जाता है। जिसके बाद एक लिंक भेजते हैं। इसके बाद ग्रुप एडमिन एक कोड देता है। जिससे ग्रुप के चार लोग अलग-अलग जगह पर रहकर लूडो खेलते हैं।
बाकी लोग शर्त लगाते हैं कि कौन जीतेगा। इसके बाद शर्त में लगे पैसे अलग-अलग लोगों में हार-जीत के हिसाब से बांट दिए जाते हैं। कई लोगों को इस बारे में भनक भी नहीं लगती है कि उनके इस गेम में हजारों रुपए का सट्टा भी लग चुका है। पुलिस को इस बारे में खबर तब लगी जब मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में लूडो और सांप सीढ़ी के खेल पर सट्टा लगाने वाले गिरोह पकड़ा गया। दरअसल शक के चलते पुलिस ने अपना एक आदमी इस ग्रुप में जोड़ा लेकिन एडमिन को शक हो गया तो कोड हासिल करने में सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस ने एडमिन के दो साथियों को ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया और ग्रुप एडमिन समेत दो और लोगों को पकड़ लिया। इन लोगों पर अब सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके पुलिस अब अन्य जगहों पर भी धरपकड़ करने में जुटी है।