समाजसेवी, पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

 



बीकानेर। समाजसेवी, पूर्व पार्षद व रामपुरा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष दीपक अरोड़ा को जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही अरोड़ा से 30 लाख रूपए की फिरौती की मांग भी की गई है। इसी को लेकर अरोड़ा ने शनिवार को नया शहर पुलिस थाने में धमकी देने वाले आरोपी सम्पत मेहरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक सम्पत मेहरा इससे पहले भी दीपक पारीक नाम के व्यक्ति से भी फिरोती की मांग को लेकर जान से मारने की धमकी दे चुका है। पारीक मामले में भी अभी तक कोई गिफ्तारी नहीं की गई है। अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि उसका बीछवाल में रेस्टोरेंट का व्यवसाय है। शुक्रवार दोपहर वह 682 सात आरएम स्थित अपने खेत में था। तब दोपहर 3.41 बजे उसके फोन पर एक व्हाट्सएप काॅल की गई, जिसमें उन्हें धमकी दी गई थी, इसकी सूचना उन्होंने नयाशहर थाने में दी व साथ ही शनिवार को नया शहर पुलिस थाने में पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।