रांका ट्रस्ट का एक और सेवा सहयोग, 29 थानों के लिए 2000 मास्क व सेनेटाइजर वितरित

 


बीकानेर। संभाग मुख्यालय के रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को बीकानेर के समस्त 29 थानों के लिए मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए गए। ट्रस्ट सचिव पवन महनोत ने बताया कि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा को 2000 मास्क व सेनेटाइजर सौंपे।
महनोत ने बताया कि एसपी प्रदीपमोहन शर्मा की प्रेरणा से पूर्व चैयरमेन रांका ने बीकानेर के सभी थानों के लिए मास्क व सेनेटाइज का वितरण किया। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा व सीआई सुभाष बिजारणिया ने रांका ट्रस्ट का आभार जताते हुए सेवा सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। रमेश भाटी ने बताया कि इस दौरान पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, आशीष अग्रवाल, आनन्द सोनी, पंकज गहलोत, टेकचन्द यादव आदि उपस्थित रहे। निगम कर्मियों को भी वितरित किए गए मास्क-सेनेटाइजर।
पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि बीकानेर नगर निगम कर्मियों को भी मास्क वितरण किए गए हैं। शर्मा ने बताया कि करीब 1210 से अधिक मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए गए।