कोरोना ; उद्योगपति और भामाशाह दीपक पारीक ने राहत कोष में दिए ₹27 लाख



     
बीकानेर। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से लड़ाई में सरकार की मदद करने के लिए समाज के कई भामाशाह आगे आ रहे हैं।  इसी क्रम में संभाग मुख्यालय के जाने माने उद्योगपति-समाजसेवी दीपक पारीक ने 27 लाख रुपए का चेक  जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम को सौंपा। उन्होंने 11 लाख पीएम फंड में, 11 लाख कलक्टर कार्यालय खाते में तथा 5 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत को कोष में दिए। दीपक पारीक ने कहा कि यह संकट का समय है और हमें एकजुट होकर इस लड़ाई को जीतना है। इस समय जनप्रतिनिधि, प्रशासन , मीडिया और आमजन सहयोग करते हुए एक दूसरे केेे साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी मदद देकर समाज के प्रति अपने दायित्वों का उन्होंने निर्वहन किया है। पारीक ने अन्य सक्षम लोगों  से  जितना हो सकेे उतना सहयोग करने की अपील की। जिला कलेक्टर कुमार ने कहा कि बीकानेर के भामाशाह आगे आकर दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। इस मदद से जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने में निश्चित ही प्रशासन को सहयोग मिल सका है।