कोराना ; रिलीफ़ फण्ड में देवीसिंह भाटी ने दिए एक लाख रुपए


न्यूज डेस्क। वैश्विक महामारी  कोरोना वायरस संक्रमण के लिए  बने मुख्यमंत्री सहायता कोष में  पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने एक लाख रुपए का चेक जिला कलक्टर के माध्यम से भेजा है।
बुधवार को पूर्व मंत्री भाटी के पौत्र अंशुमान सिंह भाटी व राकेश माथुर ने जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम को उक्त राशि का चेक सौपा। माथुर ने यह भी बताया पूर्व मंत्री भाटी की और से लॉकडाउन को ध्यान में रख विभिन्न गांवो में आवश्यक खाद्य सामग्री पहुचाई जा रही है। भाटी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में भी आवश्यकता पड़ने पर सामग्री पहुचाई जाएगी। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने इस वायरस से सीधी जंग लड़ रहे चिकित्सको, नर्सिंग स्टाफ व अन्य जरूरी सेवाओं में लगे योद्धाओं की प्रशंसा करते हुए उनकी सेवाओ के लिए आभार जताया।