दुखद खबर, पूर्व महंत प्रकाश पुरीजी का निधन



उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के पूर्व महंत प्रकाश पुरी महाराज का देवलोक गमन शुक्रवार हो गया है। जानकारी के अनुसार प्रकाशपुरीजी महाराज करीब 40 वर्षों से श्री महाकाल मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े में महंत के रूप में पदस्थ रहे।