ब्रेकिंग ; बच्चे की मौत के सदमे में पति-पत्नी ने की खुदकुशी..

 


न्यूजडेस्क। बच्चे की मौत के सदमे में एक दंपति द्वारा खुदकुशी की खबर मध्यप्रदेश के जबलपुर से आ रही है।
 बताया जा रहा है, बच्चे की मौत के सदमे में पति-पत्नी ने की है खुदकुशी। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह 3 साल के बच्चे की बीमारी से हुई थी मौत। बच्चे के अंतिम संस्कार से लौटने के बाद पति-पत्नी ने लगा ली फांसी। जीआरसी में पदस्थ था जवान। मृतक जवान का नाम जितेंद्र कुमार पत्नी सरबजीत बताया जा रहा है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, जांच में पुलिस और सेना के अधिकारी जुटे हैं।
जबलपुर के थाना केंट स्थित आर्मी परिसर का बताया जा रहा है यह मामला। उल्लेखनीय है कि इस दंपति के पहले भी एक बच्चे की बीमारी से हो चुकी है मौत।