वास्तुरत्न डॉ रवींद्र जैन 16 को जाएंगे बहरीन


 बेंगलुरु। महाप्रज्ञ एक्यूप्रेशर एवं वास्तु केयर बेंगलुरु के चेयरमैन, वास्तु रत्न अवॉर्डी डॉ रवीन्द्र जैन आगामी 16 मार्च को बहरीन जाएंगे। भारत ही नहीं दुनिया के अनेक देशों में वर्ष में अनेक बार वहां के नामी एवं मशहूर घरानों के आमंत्रण पर उनकी समृद्धि हेतु वास्तु ज्ञान से सलाह देने वाले डॉ रवींद्र इस बार किंगडम ऑफ़ बहरीन के रियल स्टेट क्षेत्र के सुविख्यात व्यक्तित्व के आमंत्रण पर बहरीन जा रहे हैं। डॉ जैन राजस्थान के जोधपुर जिले के पीपाड़ सिटी निवासी है, जो कि बीते 16 वर्षों से बेंगलुरु में ही प्रवासित है तथा प्रथम जैन वास्तु शास्त्री हैं जो, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोगों के नियमित घरेलु वास्तुविद सलाहकार है।