कोरोना ; तेमम गंगाशहर ने रांका के नेतृत्व में 5 लाख 51 हजार का चेक भेंट किया


बीकानेर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम को शनिवार को तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर की पदाधिकारियों ने 5 लाख 51हजार का चेक भेंट किया। वैश्विक महामारी कोरोना एवं लॉक डाउन के मद्देनजर जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री वितरण हेतु सरकार एवं प्रशासनिक अपील के तहत राहत हेतु यह राशि प्रदान की गई।  इस अवसर पर गंगाशहर महिला मंडल के पदाधिकारी और महावीर रांका उपस्थित थे। महिला पदाधिकारी उपस्थित तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर की अध्यक्ष ममता रांका, संतोष बोथरा और कविता चोपड़ा ने नगर विकास न्यास कार्यालय में गौतम को चैक भेंट  किया।