कोरोना : मंशापूर्ण गवरजा, कोरोना को नष्ट करजा..


कोलकाता। कोरोना वायरस की मार झेल रहा है देश, मगर यहां पर्व और परम्पराओं की अपनी महत्ता है। यहां के धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं ने स्वयं को सेनिटाइज कर इस बार मंशापूर्ण गवरजा के पर्व को सादगी पूर्ण भक्ति प्रार्थना के साथ मनाया। मनसापूर्ण गवरजा माता विसर्जन के समय सभी ने कोरोना वायरस से देश और दुनिया से नष्ट करने की प्रार्थना की। भक्त एवं समाजसेवी सत्यनारायण जोशी ने बताया कि मां गवरजा से प्रार्थना करते हैं, इस कोरोनावायरस को नष्ट कर दे व सबको सुख समृद्धि दे।