कोरोना लॉक डाउन ; जरूरतमंदों की सहायता के प्रयास


बीकानेर। कोरोना वायरस को रोकथाम के लिए पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है। स्थानीय प्रशासन व सामाजसेवियों द्वारा जरूरमंद लोगों की मदद के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इस बीच नगर निगम ने जरूरमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए सर्किल वार अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह अधिकारी/कर्मचारी जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा नगर निगम के इस आदेश में यह भी बताया गया है कि कौनसे क्षेत्र में कौनसी संस्थान भोजन पैकेट वितरित करवा रही है।