ज्ञानमुनिजी म.सा. का होली चातुर्मास ईटा गार्डन में संपन्न


 बेंगलुरु। रोचक व्याख्याता ज्ञानमुनिजी महाराज साहब, सेवाभावी लोकेशमुनिजी महाराज साहब एवं महासती श्री पुण्यज्योतिजी का होली चातुर्मास श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ ईटागार्डन के एमपीथिएटर में मनाया गया। जिसमें काफी संख्या में बेंगलुरु के उपनगर से धर्म प्रेमी बंधुओं ने भाग लिया। दीक्षार्थी ट्विंकल ओस्तवाल जयनगर का ईटागार्डन महिला मंडल द्वारा बहुमान किया गया, जिनकी दीक्षा 24 व 25 अप्रैल को राजस्थान के पाली जिले में श्री रामलालजी महाराज साहब के सानिध्य में होगी। अध्यक्ष भंवरलाल पगारिया ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं का इस धार्मिक प्रसंग पर पधारने के लिए आभार प्रकट किया। संघ के मंत्री हेमंत खींचा एवं कोषाध्यक्ष रमेश बाफना भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद टपरावत ने किया। कार्यक्रम के पश्चात श्रावक श्राविकाओं उन्हें गौतम प्रसादी का लाभ भी लिया। यह जानकारी सुरेश टपरावत ने दी।