भगवान महावीर स्वामी कल्याणक महोत्सव 6 अप्रैल को, प्रधान संयोजक-संयोजकों का हुआ सम्मान


हैदराबाद। श्री जैन सेवा संघ के तत्वधान में आगामी 6 अप्रैल को आयोजित होने वाले भगवान महावीर स्वामी कल्याणक महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भव्यतम आयोजन के लिए राजेंद्र साभदा, किशोर मुथा, सुशील बोहरा को प्रधान संयोजक बनाया गया है। वहीं अनिल पीपाड़ा, सुभाष पिरोदिया, पारस चाणोदिया को संयोजक मनोनीत किया गया है। प्रधान संयोजक एवं संयोजक की इस घोषणा पर उनका सम्मान श्री संघ के अध्यक्ष विनोद कीमती, योगेश सिंघवी,  बसंत पितलिया, मनसुख गांधी, प्रशांत कोचेटा व अन्य द्वारा किया गया।