हरियाणा सेवा आश्रम में कृष्णगिरीजी की निश्रा में रुद्राभिषेक 21 को


 उज्जैन। यहां नृसिंह घाट स्थित हरियाणा सेवा आश्रम के तपस्वी संतश्री स्वामी कृष्णगिरीजी महाराज की निश्रा में 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम होगा। स्वामीजी ने बताया कि रात्रि 9 बजे से 5 विप्र पंडितों द्वारा आश्रम में प्रतिस्थापित श्री नर्मदेश्वर महादेव का अभिषेक कार्यक्रम अल सुबह 3 बजे तक होगा। इसके बाद वे बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होंगे। फिर आश्रम में सूर्योदय के बाद हवन-यज्ञ एवं प्रसाद वितरण होगा। महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिगिरीजी महाराज के शिष्य रत्न एवं आश्रम के महंत स्वामी कृष्णगिरीजी के सानिध्य में विगत 7 वर्षों से यह आयोजन महाशिवरात्रि पर्व पर होता है। इस कार्यक्रम में स्थानीय सहित हरियाणा व दिल्ली के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।