*देश की 100 शक्तिशाली महिलाओ को मिलेगा हेल्थ अवार्ड।*

 


नई दिल्ली(ब्यूरो)। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च पर पोषण और प्राकृतिक विज्ञान संघ द्वारा देश की 100 शक्तिशाली महिलाओं को 8 मार्च इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में स्वास्थ्य सम्मान से नवाजा जाएगा। संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.निक्की डबास ने जानकारी देते हुए कहा स्वास्थ्य समस्याओं पर काम करने वाली महिलाओं को यह सम्मान दिया जाएगा। जिसमें सामाजिक संगठन, महिला चिकित्सक, महिला पत्रकार, कैंसर, कुपोषण या स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महिलाओ को यह अवार्ड दिया जाएगा। संगठन द्वारा देश के कोने-कोने से ऐसे कार्य करने वाली महिलाओं का चुनाव किया जा रहा है, जिसमे देश की महान हस्तियां मुख्यातिथि के तौर पर शामिल होंगे।