विजयनगर में सकल स्थानकवासी सदस्यों की मीटिंग आयोजित


बेंगलुरु। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ (ट्रस्ट) विजय नगर के तत्वावधान में सकल स्थानकवासी सदस्यों की मिटींग रखी गई, जिसमें महिला मंडल, बहु मंडल कन्या मंडल, युवा संघ एवं कई सदस्यों ने भाग लिया।इस दौरान संघ-ट्रस्ट एकता, नये ट्रस्टियों का समावेश एवं आगामी चातुर्मास संबंधित कई मुद्दों पर विचार किया गया। अध्यक्ष पुखराज मेहता ने ट्रस्ट की एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी। कन्हैयालाल सुराणा ने ज्ञानशाला की विस्तृत जानकारी प्रदान की। महिला अध्यक्ष कमलाबाई बोहरा, अशोक कुमार संचेती, वसंतकुमार रांका, तेज़राज बांठिया, कांतिलाल गाँधी, धर्मीचंद हिंगड़ व शिवानी कोठारी आदि ने अपने विचार रखे। सभा में हुक्मीचंद लुंकड़, मनमोहन सुराणा, आनंद नाहर, चंपालाल बैताला, प्रकाश पोरवार, राजेन्द्र कोठारी, शोभागमल रांका, चैनराज छाजेड़, नेमीचंद आंचलिया, आनंद कवाड़, लादुलाल गन्ना, तेज़मल मेहता, स्नेहिल मेहता, कैलाश गुरलिया व शांतिलाल मेहता आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे। मंत्री महावीर मुणोत ने संचालन किया। सहमंत्री सुनिल लोढा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।