शांति नगर महिला मंडल की अध्यक्ष बनी कल्पना मुथा, मंत्री पद पर रेखा मालू का चयन


बेंगलुरु। श्री वर्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन महिला मंडल शांति नगर की नई कार्यकारिणी का गठन यहां किया गया है। इसमें अध्यक्ष पद पर कल्पना मुथा व मंत्री रेखा जितेंद्र मालू का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया है। वहीं सहमंत्री मंजू नरेंद्र बेताला, उपाध्यक्ष सविता सुरेंद्र बगानी व कोषाध्यक्ष के रूप में आशा दिनेश चोपड़ा को शामिल किया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मुथा ने विगत कार्यकारिणी का आभार जताते हुए नई कार्यकारिणी द्वारा भविष्य में सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र में विभिन्न रचनात्मक क्रियाकलापों को टीम भावना से बेहतर तरीके से संपादित करने का विश्वास जताया गया। शांतिनगर संघ के मंत्री छगनमल लुणावत ने महिला मंडल की विगत कार्यकारिणी की सराहना करते हुए नई कार्यकारिणी को बधाई-शुभकामनाएं दी है।