पुलिस कमिश्नर भास्कर राव को दी नव वर्ष की बधाई


 बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर भास्कर राव से बुधवार को नव वर्ष के उपलक्ष में ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानाक्वासी जैन कॉन्फ्रेंस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजेश मुथा ने शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दी। मुथा ने राव के कुशल प्रशासनिक नेतृत्व में महानगर में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए भी बधाई दी। इस अवसर पर उनके साथ युवा व्यक्तित्व शिव शर्मा, पदम आच्छा, रतन मुथा व मनोज सोलंकी भी थे।