पूर्व सीएम राजे से रांका ने की मुलाकात


बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने शनिवार को दिल्ली में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की। रांका ने बताया कि राजे ने सूरसागर के हालात पर जानकारी ली और जब उन्हें सूरसागर पर ऊंट उत्सव आयोजन की जानकारी दी तो वे प्रसन्न हुई। रांका ने बताया कि बीकानेर के राजनैतिक व विकास सम्बन्धी मुद्दों पर भी चर्चा की गई।