छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह ने किये महाकाल के दर्शन


उज्जैन। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बुधवार को सपरिवार उज्जैन स्थित विश्व विख्यात ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी राजेश गुरुजी ने डॉ सिंह के कर कमलों से विधिवत पूजन अभिषेक करवाया। इसके बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि देश में हो ही रही हिंसा के लिए विपक्ष  जिम्मेदार है। वे बोले, प्रदोष के शुभ दिन महाकाल के दर्शन करने परिवार के साथ आया हूँ। पूर्व मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य सहित देश और दुनिया में सुख शांति की कामना की। उन्होंने पत्रकारों से संक्षिप्त संवाद यह भी कहा, केंद्र में मोदी सरकार अच्छा काम कर रही है।