बगड़ीनगर जैन संघ के अध्यक्ष बने उत्तमचंद बांठिया, मंत्री पद पर मुथा का निर्वाचन


 बेंगलुरु। बगड़ीनगर जैन संघ की नई कार्यकारिणी वर्ष 2020-22 के लिए सर्वसम्मति से उत्तमचंद बांठिया को अध्यक्ष व सुरेश मुथा को महामंत्री निर्वाचित किया गया है। संघ के नए चेयरमैन पद पर वसंत रांका का तथा को-चेयरमैनद्वय के रूप में नेमीचंद सिंघी व महावीर मुथा अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। अध्यक्ष उत्तम बांठिया ने भी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तीन वाइस प्रेसिडेंट्स क्रमशः पदम कात्रेला, मनोहर मुथा (यलहंका)  व पवन चोपड़ा को बनाया है। वहीं सहमंत्री विनोद पोरवाल व महेंद्र देवड़ा तथा कोषाध्यक्ष पद  पर रतन मुथा को जिम्मेवारी दी गई है। बांठिया ने बताया कि कमेटी मेंबर के रूप में कमल गुलेच्छा,  दीपक जांगड़ा, संदीप बरडिया, ललित लोढ़ा, नथमल कोठारी, गौतम कात्रेला, इंद्रचंद सेठिया, प्रकाश पोखरना, प्रसन्न तालेड़ा व मांगीलाल सेठिया होंगे।