आचार्य डॉ लोकेशजी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी से भेंट कर राष्ट्रीय मुद्दों पर की चर्चा..


अहिंसा विश्व भारती संस्था का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान : राज्यपाल 



मुंबई। अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश जी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम भगत सिंह कोशयरी से राजभवन में भेंट कर राष्ट्रीय महत्व के सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और उन्हें अहिंसा विश्व भारती द्वारा देश विदेश में किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आचार्य लोकेशजी ने राज्यपाल को अहिंसा विश्व भारती द्वारा महात्मा गाँधी के 150 वें जन्म जयंती वर्ष पर महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। राज्यपाल भगत सिंह कोशयरी ने कहा कि अहिंसा विश्व भारती संस्था आचार्य लोकेशजी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि समाज व राष्ट्र निर्माण में सामाजिक संगठन अहम भूमिका निभाते है| आचार्य लोकेशजी ने धर्म को अध्यात्म और समाज सेवा से जोड़ते हुए समाज में अहिंसा शांति सद्भावना की स्थापना में उल्लेखनीय योगदान दिया है यहीं कारण है कि इसी 24 जनवरी को आचार्य लोकेशजी को ब्रिटिश पार्लियामेंट में महात्मा गाँधी नोबेल अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है जो भारत के लिए गौरव का विषय है। आचार्य डॉ लोकेशजी ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गाँधी के 150वें जन्म जयंती वर्ष में अहिंसा विश्व भारती संस्था देश-विदेश में 25 कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं जिसमें देश के लगभग हर प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है और इस श्रृंखला का अंतिम कार्यक्रम अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्रसंघ के मुख्यालय में होगा। उन्होने कहा कि महाराष्ट्र में यह छठा कार्यकम होगा। अहिंसा विश्व भारती द्वारा देशव्यापी आयोजित इस श्रृंखला का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने दिल्ली में किया था। आचार्य लोकेश के साथ शिष्टमंडल में जैन समाज के कर्मठ कार्यकर्ता श्री राजेश डूंगरवाल साथ थे।इस अवसर पर राज्यपाल को अविभा द्वारा प्रकाशित आह्वान पत्रिका भेंट की गई व उत्तरीय ओढ़कर सम्मान किया गया।